देश

जलगांव ट्रेन दुर्घटना में मृतक संख्या बढ़कर 13 हुई, आठ शवों की पहचान हुई: पुलिस

जलगांव ट्रेन दुर्घटना स्थल में पटरियों के किनारे एक क्षत विक्षत शव बरामद होने के साथ ही इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शव का सिर्फ धड़ बरामद हुआ है।

मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में चेन खींचने की घटना के बाद ट्रेन से उतरे कुछ यात्री बुधवार शाम महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पास की पटरी से गुजर रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए थे।

विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने अब तक 13 में से आठ शवों की पहचान कर ली है, जिनमें से दो की पहचान उनके आधार कार्ड से हुई है।’’

‘सेंट्रल सर्किल’ के रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) इस दुर्घटना के कारणों की जांच करेंगे।

‘सेंट्रल सर्किल’ के सीआरएस मनोज अरोड़ा ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे।

Source Link

Related posts

आर्यन ख़ान की वेब सिरीज़ के ख़िलाफ़ पूर्व NCB अफ़सर समीर वानखेड़े ने किया मानहानि का मुक़दमा

मोदी-शी मुलाकात के बाद चीन ने बढ़ाया सहयोग का हाथ, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर जोर

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई, आशीर्वाद देने पहुंचे अखिलेश-जया समेत कई हस्तियां

Leave a Comment

error: Content is protected !!