छत्तीसगढ़

सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद जेल से बाहर आए अमित बघेल, समर्थकों में उत्साह

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल बुधवार देर शाम रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। उनकी रिहाई की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता जेल के बाहर जुट गए। रिहाई के बाद समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अमित बघेल के जेल से बाहर आने के बाद समर्थकों ने सेंट्रल जेल से घड़ी चौक तक रैली निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया, आतिशबाजी भी की।

बता दें कि बलौदाबाजा हिंसा मामले में अमित बघेल पिछले कई महीनों से जेल में बंद थे। उन्हें 17 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। अदालत की शर्तों के तहत उन्हें करीब तीन महीने तक रायपुर जिले से बाहर रहना होगा।

 

बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में 10 जून 2024 को जैतखाम में तोड़फोड़ को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। आरोप है कि वहां छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने मंच से भड़काऊ भाषण देकर भीड़ को उग्र कर दिया।

इसके बाद हिंसक हुई भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ते हुए कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालय परिसर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। सैकड़ों वाहनों में आग लगा दी गई और कलेक्टोरेट भवन को भी आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों पर लाठियों, पत्थरों और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Source link

Related posts

अगले तीन साल और युद्ध की संभावनाएँ

बजट में किसानों, मजदूरों और मिडिल क्लास के लिए कुछ भी नहीः पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, ऑरेंज-येलो चेतावनी जारी

Leave a Comment

error: Content is protected !!