छत्तीसगढ़

अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री डकैती का खुलासा, 17 लाख का माल जब्त; 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित अमरनाथ इस्पात की बंद फैक्ट्री में डकैती के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 22 अक्टूबर की रात चौकीदार को रस्सी से बांधकर फैक्ट्री में रखे कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ किया था। वारदात के बाद आरोपी दीवार तोड़कर खेत के रास्ते फरार हो गए थे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले करीब एक सप्ताह तक फैक्ट्री की रेकी की थी। घटना की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास और आरोपियों के आने-जाने के संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदीप नेताम, अजीत भारती और उमेन्द्र ठाकुर उर्फ उमेन को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एल्युमिनियम वायर, कॉपर क्वाइल, एल्युमिनियम प्लेट, पैनल कार्ड सहित अन्य सामान और वारदात में इस्तेमाल टाटा एस वाहन, स्कूटी, कटर मशीन व ड्रिल मशीन जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपी पहले भी अलग-अलग आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। इस वारदात में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला और रॉबिन्सन गुरिया की मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

Source link

Related posts

हज 2026 के लिये राज्य के हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण पूर्ण : मिर्ज़ा एजाज बेग

वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की तैयारी तेज, 16 अगस्त को आरंग में निकलेगी विशाल शोभायात्रा

अब रायगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़

Leave a Comment

error: Content is protected !!