छत्तीसगढ़रायगढ

रायगढ़ में बिरयानी के पैसों के लिए हत्या, 24 घंटे में खुलासा; 19 वर्षीय युवक समेत 5 आरोपी पकड़े गए

पुलिस जांच में सामने आया कि 23 अक्टूबर की रात आरोपी बिरयानी खाने के लिए रुपये जुटाने निकले थे। ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास सड़क किनारे ट्रक के पास सो रहे एक व्यक्ति की जेब से रुपये और मोबाइल निकालने की कोशिश की गई। इसी दौरान व्यक्ति जाग गया और विरोध करने लगा, जिसके बाद एक नाबालिग ने बटन चाकू से उस पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपियों ने मृतक की जेब से 700 रुपये निकाले और आपस में बांट लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, बटन चाकू और वारदात के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े जब्त किए गए हैं। मामले में हत्या के साथ संगठित अपराध की धारा भी जोड़ी गई है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जूटमिल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। वहीं, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Source link

Related posts

भीषण सड़क हादसा : खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, 7 घायल

जर्जर सड़कों और खराब ट्रैफिक पर हाईकोर्ट ने पूरे प्रदेश का रोडमैप मांगा

ईरान में शादी समारोह पर अमेरिकी मिसाइल हमला ! 5 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Leave a Comment

error: Content is protected !!