बिलासपुर

65 फीट ऊंचे रावण का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान

बिलासपुर – असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई और अहंकार पर धर्म की विजय का पर्व विजयादशमी बिलासपुर में धूमधाम से मनाया गया। रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट मैदान में हिंदुस्तानी सेवा समाज के 76वें दशहरा उत्सव में 65 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

रावण दहन से पहले रामलीला के कलाकारों ने भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का जीवंत मंचन किया। इसके बाद बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक चली रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आसमान को रोशनी से भर दिया। मैदान में लगे मेले का भी लोगों ने जमकर आनंद उठाया।

कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर रेल मंडल के डीआरएम, नगर निगम महापौर पूजा विधानी, उद्योगपति हरीश केडिया सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शहरवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि रावण विद्वान और शक्तिशाली होने के बावजूद अहंकार और बुराइयों के कारण विनाश को प्राप्त हुआ। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म और मर्यादा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व हमें सिखाता है कि अधर्म कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है।

Source link

Related posts

पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, महिला श्रमिक झुलसी

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिलासपुर में होंगे लंबित मामलों का समाधान

CEO जनपद पंचायत के स्थानांतरण आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

Leave a Comment

error: Content is protected !!