छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न! रातभर हुई बारिश, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अकवान का असर दिखाई देने लगा है। देर रात प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

मौसम में आए बदलाव के चलते बिलासपुर, रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं तापमान में गिरावट से ठंड का एहसास बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार और धमतरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले घंटों में कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल प्रदेश में चक्रवाती तूफान का असर साफ नजर आने लगा है।

Source link

Related posts

रायपुर तहसील कार्यालय में बड़ा हादसा टला, तहसीलदार की कुर्सी के ऊपर गिरी छत

SIR के दौरान BLO पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक तय, अगले 4-5 दिनों में बारिश की जोरदार शुरुआत के आसार

Leave a Comment

error: Content is protected !!