ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

खबर का असर : 2 दिन से लापता बाबर उर्फ शेख रहमान सकुशल घर लौटे, परिजनों ने ली राहत की सांस

रायपुर। मोवा के प्रेम नगर से लापता हुए 32 वर्षीय बाबर उर्फ शेख रहमान आखिरकार सकुशल अपने घर लौट आए हैं। उनके घर वापस लौटने की खबर मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली। बाबर 17 नवंबर 2026 से लापता थे। उनकी तलाश को लेकर परिजन लगातार परेशान थे और उन्हें खोजने के लिए आम नागरिकों से भी मदद की अपील की गई थी।

परिजनों ने अपील करते हुए कहा था कि यदि किसी भी व्यक्ति को बाबर उर्फ शेख रहमान कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल परिवार को सूचित करें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द घर वापस लाया जा सके।

इसी बीच 19 नवंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे बाबर सकुशल अपने घर वापस पहुंच गए। उनके लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है। दो दिनों से जारी तलाश और चिंता के बाद परिजनों को बड़ी राहत मिली है।

खबर का असर: बाबर के लापता होने की खबर अहम् आवाज़ न्यूज़ में आने के बाद उनकी तलाश को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ। आखिरकार 19 नवंबर की शाम उनके घर लौटने से परिवार की चिंता खत्म हुई।

 

Related posts

रायपुर सराफा कारोबारियों की मांग, नकद लेन-देन की सीमा 10 हजार से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का प्रस्ताव

लंबित ई-चालान धारकों को राहत : 14 मार्च को लोक अदालत में होगा निराकरण

एक्टर विजय की रैली में भगदड़ से 39 की मौत, PM मोदी, रजनीकांत समेत कई ने जताया दुख

Leave a Comment

error: Content is protected !!