कोरबाछत्तीसगढ़

मदनपुर घाट पर अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे गिरा कंटेनर, चालक घायल; 8 नई कारें तबाह

कोरबा जिले में नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बड़े मदनपुर घाट के पास आठ नई कारों से लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कंटेनर चालक घायल हो गया, जबकि सभी आठों नई कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

जानकारी के मुताबिक, कंटेनर आंध्र प्रदेश से नई कारें लेकर अंबिकापुर के महामाया ऑटो सेंटर जा रहा था। इसी दौरान मोरगा चौकी क्षेत्र के बड़े मदनपुर घाट पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।

हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर के परखच्चे उड़ गए और उसमें लोड सभी कारें चकनाचूर हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

सूचना मिलते ही मोरगा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम के मुताबिक पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Source link

Related posts

महतारी वंदन योजना से 5 लाख महिलाओं के नाम कटने पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका : 1 जुलाई से बढ़ेंगे बिजली बिल

रायपुर-दुर्ग हाईवे पर जलभराव से यातायात प्रभावित, पुलिस ने जारी की डायवर्जन एडवाइजरी

Leave a Comment

error: Content is protected !!