रायगढ

GPS ट्रैकर से पकड़ा गया राशन दुकान चोर गिरोह, 115 बोरी चावल और शक्कर बरामद

रायगढ़ पुलिस ने शासकीय राशन दुकानों से चावल और शक्कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में चोरी का माल खरीदने वाला व्यक्ति भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर बरामद की है। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल क्रेटा और इनोवा कार सहित कुल 38 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुसौर थाना क्षेत्र में लगातार राशन दुकानों में चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दुकानदारों को GPS ट्रैकर लगाने की सलाह दी। इसी दौरान कोतमरा की राशन दुकान में शक्कर की बोरी में छिपाया गया GPS ट्रैकर भी चोर उठा ले गए। पुलिस ने ट्रैकर के संकेतों का पीछा किया, जिससे आरोपियों की लोकेशन पत्थलगांव में मिली।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समीर आलम, मोहम्मद हफीज, डमरूधर खूंटे, संतोष कुमार माहेश्वरी और सेवाल कुजूर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, चार आरोपी चोरी की वारदातों में शामिल थे, जबकि सेवाल कुजूर पर चोरी का माल खरीदने का आरोप है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का चावल-शक्कर और वारदात में इस्तेमाल दोनों वाहन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुसौर क्षेत्र की तीन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता बताई है। मामले में नकबजनी, चोरी की संपत्ति खरीदने और संगठित अपराध से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को गिरोह के अन्य संभावित संपर्कों और चोरी की बाकी घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Source link

Related posts

ऑपरेशन आघात : 98 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, ओडिशा से ला रहा था खेप

शासकीय शालाओं में प्रार्थना आदेश मे संशोधन के लिए दिया गया ज्ञापन

इंस्टाग्राम रील का शौक पड़ा भारी, पिस्टलनुमा लाइटर लहराने पर युवक गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!