रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जूटमिल थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक के सीने और कंधे पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को सुरक्षित रूप से मरच्युरी में रखवा दिया है।
मृतक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए फोटोग्राफ्स सीमावर्ती जिलों की पुलिस और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किए गए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
जूटमिल पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मृतक की पहचान या उसके संबंध में कोई जानकारी होने पर थाना प्रभारी जूटमिल के मोबाइल नंबर 9479193229 या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479193299 पर संपर्क करें। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
