छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर : 27 अक्टूबर से बढ़ेगी बारिश, 28-29 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अतिभारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले दो दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे मजबूत हो सकता है और 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान का रूप लेने का अनुमान है। इसके असर से दक्षिण छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताई गई है।

तापमान की बात करें तो बेमेतरा में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने और अधिकतम तापमान 33 डिग्री, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Source link

Related posts

छत्तीसगढ़ विधानसभा की विशेष बैठक कल 18 नवंबर को

महतारी वंदन योजना की लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर : E-KYC अनिवार्य, नहीं तो रुक जाएगी अगली किश्त

रायपुर सराफा कारोबारियों की मांग, नकद लेन-देन की सीमा 10 हजार से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का प्रस्ताव

Leave a Comment

error: Content is protected !!