अन्य जिलेछत्तीसगढ़

खेत जा रहे युवक पर 4 जंगली भालुओं का हमला, सिर-पीठ और हाथ में गंभीर चोटें

मरवाही ब्लॉक के सिलपहरी गांव में शुक्रवार सुबह खेत जा रहे एक युवक पर चार जंगली भालुओं ने हमला कर दिया। हमले में कमलेश तंवर के सिर, पीठ और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में किसी तरह गांव पहुंचने के बाद स्थानीय निवासी नरेंद्र ठाकुर ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

कमलेश के अनुसार वह रोज की तरह सुबह करीब 5 बजे घर से खेत के लिए निकला था। रास्ते में अचानक उसे एक साथ चार भालू दिखाई दिए। वह कुछ समझ पाता, उससे पहले ही एक भालू ने उस पर हमला कर दिया।

हमले में घायल कमलेश ने किसी तरह खुद को बचाया और गांव की ओर भागा। गांव पहुंचने पर नरेंद्र ठाकुर ने उसकी हालत देखी और तत्काल 108 सेवा को फोन किया।

सूचना मिलते ही ईएमटी कमलेश कुमार प्रजापति और पायलट भूपत सिंह एंबुलेंस लेकर सिलपहरी पहुंचे। एंबुलेंस में ही घायल का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। अधिक रक्तस्राव को रोकने के लिए तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई।

इसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। समय पर उपचार मिलने के कारण उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Source Link

Related posts

ED टीम से अभनपुर में धक्का-मुक्की : भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला जांच के दौरान FIR, लाखों के जेवर-नकदी जब्त

रायपुर : एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा घेरा बनाने का काम शुरू

भिलाई स्टील प्लांट में कथित ₹10 हजार करोड़ की लोहा चोरी का दावा, BJP विधायक ने DGP से मांगी जांच

Leave a Comment

error: Content is protected !!