देशसामाजिक

जश्ने ईद मीलादुन्नबी: फूलों और रोशनी से जगमगाई अजमेर शरीफ दरगाह

हर ओर दिखी रूहानियत

अजमेर | जश्ने ईद मीलादुन्नबी के मुबारक मौके पर दरगाह शरीफ को बेहद खास और अनूठे अंदाज में सजाया गया । इस बार जश्न की रूहानी फिजा में चार चांद लगाने के लिए देश-विदेश के चुनिंदा और दुर्लभ फूलों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पूरा आस्ताना महक उठा ।

दरगाह शरीफ की सजावट के लिए विशेष तौर पर मंगाए गए इन फूलों में जरबेरा, इम्पोर्टेड गुलाब, हेलिकॉनियां, एंथेरियमरी, लिली और डेजी शामिल हैं। इन खूबसूरत और आकर्षक फूलों की नफीस कारीगरी से दरगाह परिसर के मुख्य द्वारों, आस्ताना ए-मुबारक और सहन-ए-अताइश को सजाया गया, ताकि जियारत के लिए आने वाले अकीदतमंद और जायरीन को एक अलौकिक और सुकून भरा अहसास मिल सके।

चारयारी और झालरा में भी विशेष सजावट
इस बार चारयारी और झालरा सहित ऐसे स्थानों पर भी विशेष रोशनी व सजावट कराई जा रही है, जहां अब तक नहीं होती थी। दरगाह परिसर में स्थित मस्जिदों को भी विशेष रूप से सजाया गया।

Related posts

ट्रेन में सीट विवाद ने ली युवक की जान, बेरहमी से पीटा और स्टेशन पर फेंका

नन्हे रोजेदारो ने रखा पहला रोज़ा

काबुल से दिल्ली : विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर पहुँचा 13 साल का बच्चा

Leave a Comment

error: Content is protected !!