दिल्ली, भारत, 19 अगस्त, 2026: दुनिया की अग्रणी कैमिकल कंपनियों में से एक HELM AG और कृषि रसायन कंपनी पारिजात इंडस्ट्रीज़ (इंडिया) लिमिटेड (जिसका मुख्यालय भारत में है और कई देशों में जिसकी मौजूदगी है) ने डिजिटल कॉमर्स, ब्रांडेड फसल सुरक्षा उत्पादों, तकनीकी निर्माण एवं अंतर्राष्ट्रीय वितरण के लिए बहु-आयामी साझेदारी की घोषणा की है।
इस साझेदारी का उद्देश्य HELM AG के ग्लोबल एग्री-इनपुट पोर्टफोलियो और टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म (जिसमें HELM AG की पोर्टफोलियो कंपनी PEAT GmbH प्लांटिक्स डिजिटल एग्रीकल्चर प्लेटफॉर्म की डेवलपर शामिल है) तथा पारिजात के मैनुफैक्चरिंग आधार, विश्वस्तरीय वितरण नेटवर्क एवं फॉर्मूले बनाने की क्षमता को एक साथ लाना है।
भारत में पारिजात की मौजूदगी को बनाया सशक्त इस साझेदारी के तहत पारिजात एक रीटेलर-फोकस्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म और इससे संबंधित रीटेलर डेटाबेस का अधिग्रहण करेगी, जिससे मुख्य क्षेत्रों में खरीद की क्षमता, मार्केट की पहुंच और प्रोडक्ट के वितरण में सुधार होगा। इसके अलावा पारिजात प्लांटिक्स टीम के साथ काम करते हुए किसानों के साथ उनके कनेक्शन और मांग उत्पादन क्षमता का उपयोग करेगी, जिसमें डायरेक्ट-टू-फार्मर मार्केटिंग के लिए विशेष फीचर्स का एक्सक्लुज़िव इंटीग्रेशन शामिल है। यह साझेदारी भारत में एक नई ब्राण्ड-लाईन बनाएगी, जिससे पारिजात और इसकी सब्सिडरी लीड्स लाइफसाइंसेज को भारत में HELM ब्रांडिंग इस्तेमाल करने के एक्सक्लुज़िव अधिकार मिलेंगे।
पारिजात का इरादा भारत में HELM का प्लांट एडवांटेज लाइन (बायोस्टिमुलेंट्स, बायोलॉजिकल्स) लॉन्च करने का भी है। HELM की ग्लोबल सप्लाई चेन में पारिजात की भूमिका का विस्तार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, यह साझेदारी पारिजात को HELM की ग्लोबल ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तैयार करती है। पारिजात, HELM द्वारा विकसित विशेष मॉलिक्यूल्स के लिए टेक्निकल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता भी विकसित करेगी। कुल मिलाकर यह साझेदारी पारिजात को HELM की ग्लोबल एक्टिव इंग्रीडिएंट और फॉर्मूलेशन संबंधी ज़रूरतों के लिए टोल मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर के रूप में स्थापित करेगी।
इस साझेदारी से पारिजात के प्रोडक्ट्स को नए मार्केट्स की पहुंच मिलेगी। HELM के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के ज़रिए इन प्रोडक्ट्स को लैटिन अमेरिका, कनाडा और दक्षिण-पूर्व एशिया में भी पहुँचाया जाएगा। इसके अलावा HELM के सोर्सिंग नेटवर्क का इस्तेमाल कर पारिजात अपनी प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाएगी और उनके इनोवेटर्स के ज़रिए भारत में पसंदीदा प्रोडक्ट को-डेवलपमेंट पार्टनर के रूप में अपने आप को मजबूती से स्थापित करेगी।
डोमेस्टिक मार्केट के लिए इस डील के महत्व पर ज़ोर देते हुए, पारिजात इंडस्ट्रीज़ में डोमेस्टिक बिज़नेस के सीईओ उदय राज आनंद ने कहा, ” HELM और प्लांटिक्स के साथ यह साझेदारी एग्रोकेमिकल इंडस्ट्री में किसानों को सलाह देने और डिजिटल टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के पारिजात के विज़न को दर्शाती है। HELM कई बिलियन डॉलर की कंपनी है जिसका मुख्यालय जर्मनी में है। भारत में HELM ब्रांड के नाम से प्रोडक्ट रेंज लॉन्च करने का अवसर हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो दुनिया भर में परिजात के भरोसे और गुणवत्ता का प्रमाण है।”
इस साझेदारी पर बात करते हुए, पारिजात इंडस्ट्रीज़ में इंटरनेशनल बिज़नेस के सीईओ शिवराज आनंद ने कहा, “यह साझेदारी HELM और पारिजात को अलग-अलग महाद्वीपों में एक-दूसरे की सोर्सिंग और डिस्ट्रीब्यूशन क्षमता का सदुपयोग करने और किसानों को बेहतरीन समाधान उपलब्ध कराने का मौका देती है। हम HELM की टीमों और विभिन्न देशों में उनकी पार्टनर कंपनियों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं, साथ ही दुनिया भर में अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के ज़रिए उनके इनोवेटिव बायोलॉजिकल समाधानों को भी पेश करना चाहते हैं।”
” HELM के ग्लोबल नेटवर्क में पारिजात का स्वागत करते हुए, HELM AG के सीईओ स्टीफन श्नाबेल ने कहा, ” HELM के लिए यह साझेदारी एक कमर्शियल अवसर से कहीं बढ़कर है। यह साझा मूल्यों के साथ इस भरोसे पर आधारित हैं कि हम साथ मिलकर कहीं बेहतर कर सकते हैं। खेती के भविष्य की बात करें तो भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। मेरा मानना है कि इस साझेदारी के द्वारा हम ग्राहकों, किसानों और कृषि मूल्य श्रृंखला के लिए कुछ बेहतर कर सकते हैं। हम इस साझेदारी को लेकर बेहद उत्सुक हैं।
