राजनांदगांव

राजनांदगांव में स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान महादान : GNRF-दावते इस्लामी के शिविर में उमड़ा जनसैलाब

 

राजनांदगांव 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन दावते इस्लामी (GNRF) की ओर से संस्कारधानी के गंज चौक स्थित मदरसा फैज़ाने हैदरे कर्रार, राजनांदगांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

ध्वजारोहण के बाद शुरू हुआ यह शिविर देर शाम तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया,शिविर का मुख्य उद्देश्य “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” रहा। लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

हम जानते है कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। दावते इस्लामी ने रक्तदाताओं और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दावते इस्लामी GNRF डिपार्टमेंट के मेम्बर उवैस मेमन, हाफिज़ सोहैल अत्तारी, हाजी मुनव्वर अत्तारी, एजाज़ अत्तारी,शाहबाज़ अत्तारी, शब्बीर अत्तारी, इसराइल अत्तारी, नावेद अत्तारी साजिद अत्तारी, अरबाज़ अत्तारी और अन्य मेम्बरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सभी ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते हुए रक्तदाताओं का उत्साह भी अच्छा रहा
दावते इस्लामी GNRF की ओर से आयोजित इस शिविर ने समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने यह साबित किया कि जरूरतमंदों की मदद के लिए समाज हमेशा आगे खड़ा है।

Related posts

शासन की योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ : सांसद श्री संतोष पाण्डेय

होली पर रेल यात्रियों को राहत, 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

राजनांदगांव में रेलवे सुरक्षा बल ने आयोजित किया ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग’ कार्यक्रम

Leave a Comment

error: Content is protected !!