रायपुर

स्वतंत्रता दिवस पर GNRF दावते इस्लामी का रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान

रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन दावते इस्लामी (GNRF) की ओर से राजधानी रायपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण के बाद शुरू हुआ यह शिविर देर शाम तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” रहा। लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान दावते इस्लामी GNRF के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट शेख मोहम्मद आरिफ ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दावते इस्लामी GNRF डिपार्टमेंट के मेंबर शफीक भाई, शाहिद भाई (फिश वाले) अफजल मेमन, असलम भाई, यासीन भाई आसिफ भाई तालिब भाई, शाहरुख भाई और अशरफ भाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते हुए रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।

दावते इस्लामी GNRF की ओर से आयोजित इस शिविर ने समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने यह साबित किया कि जरूरतमंदों की मदद के लिए समाज हमेशा आगे खड़ा है।

Related posts

VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की न‌ई प्रतिमा स्थापित

रायपुर में यातायात सुधार को लेकर बृजमोहन अग्रवाल की उच्चस्तरीय बैठक, प्रमुख सड़क परियोजनाओं की समीक्षा

कोपरा नगर पंचायत घेराव मामले में बड़ी कार्रवाई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समेत 6 हिरासत में

Leave a Comment

error: Content is protected !!