छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़  सरकार ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, 5 करोड़ की सहायता राशि सौंपी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़  सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक राज्यपाल को सौंपा। यह राशि बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए दी गई है।

राज्यपाल से मुलाकात कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री साय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। दोनों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे।

असम के बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ा है छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने असम में बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। राज्यपाल रमेन डेका 16 अगस्त को असम के दौरे पर जाएंगे, जहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

Source Link

Related posts

बालोद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : शिकार की तैयारी कर रहा आरोपी जाल और हथियारों के साथ गिरफ्तार

अज़मत-ए-इल्म’ प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन

रेलवे का नया नियम : इस खास ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए अब OTP जरूरी

Leave a Comment

error: Content is protected !!