छत्तीसगढ़बिलासपुर

बैंक में घुसकर कर्मचारी को पीटा, वीडियो वायरल

न्यायधानी के सदर बाज़ार स्थित गोड़पारा क्षेत्र में केनरा बैंक के कर्मचारी अभिनव सेनगुप्ता से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों में नाराज़गी फैल गई है और सभी ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत कुछ दिन पहले बैंक में हुई थी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी विमंत सराफ अपनी मां का स्टेटमेंट लेने बैंक पहुंचे थे, लेकिन बैंक प्रबंधन ने उन्हें नियमों के तहत बताया कि स्टेटमेंट केवल अकाउंट होल्डर को ही दिया जा सकता है। इसी बात पर नाराज़ होकर उन्होंने वहां विवाद खड़ा कर दिया। उस दिन मामला शांत हो गया, लेकिन तनाव बना रहा।

पीड़ित अभिनव सेनगुप्ता ने बताया कि 13 नवंबर को बैंक से बाहर निकलते ही आरोपी के बड़े भाई राहुल सराफ ने उन्हें रोककर बहस शुरू की। तभी मौके पर पहुंचे छोटे भाई विमंत सराफ ने बेल्ट से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में अभिनव के सिर पर गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत किया। जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

मारपीट की घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि आए दिन बैंक कर्मियों पर हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे उनके मन में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

Related posts

दुर्ग में हार्वेस्टर दिलाने के नाम पर 27 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिलासपुर में होंगे लंबित मामलों का समाधान

घर के अंदर निकला 5.8 फीट लंबा अहिराज साँप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

Leave a Comment

error: Content is protected !!