कवर्धाछत्तीसगढ़

किराए के मकान में छप रहे थे नकली नोट, कलर प्रिंटर और 12.50 लाख की जाली करेंसी बरामद

कबीरधाम पुलिस ने नकली नोट बनाने और खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 12 लाख 50 हजार रुपये के नकली नोट, कलर प्रिंटर, मोबाइल और घटना में इस्तेमाल टाटा पंच ईवी कार बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने जुलाई 2026 से कवर्धा के नए बस स्टैंड के पास किराए के मकान में कलर प्रिंटर से नकली नोट छापना शुरू किया था। उधारी के 3 लाख 75 हजार रुपये लौटाने के नाम पर 4 लाख 50 हजार रुपये के नकली नोट देने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े दो अन्य आरोपियों के नाम सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि अब तक कितनी नकली करेंसी बाजार में खपाई जा चुकी है।

Source link

Related posts

महापौर के पुराने निवास भवन में खुलेगा ED दफ्तर

बस में हो रही थी गांजा तस्करी, धमतरी पुलिस ने 11.33 किलो मादक पदार्थ किया जब्त

देशभक्ति के रंग में रंगा रायपुर सराफा बाजार, व्यापारियों ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Leave a Comment

error: Content is protected !!