छत्तीसगढ़

वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की तैयारी तेज, 16 अगस्त को आरंग में निकलेगी विशाल शोभायात्रा

आरंग : 1857 की क्रांति की महान सेनानायक वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती के उपलक्ष्य में 09.08.2026 को लोधी समाज की एक कार्यकारिणी बैठक का आयोजन लोधी सामुदायिक भवन अवंती चौक में किया गया। इस बैठक में सामाजिक प्रकरणों के अलावा आगामी 16 अगस्त को होने वाले जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार की गई।

तैयार रूपरेखा के अनुसार जिस पर सामाजिक एकजुटता और सहभागिता से वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती पर एक विशाल शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नगर के अवंती चौक से शुरू होकर लोधी पारा, मछली चौक, श्याम बाजार, नेताजी चौक, मेन रोड, शीतला पारा, साहू पारा, केवशी लोधी पारा होते हुए वापस अवंती चौक तक पहुंचेगी। शोभायात्रा में धुमाल और डीजे के साथ बड़ी संख्या में रायपुर, महासमुन्द, बलौदाबाजार, गरियाबंद, दुर्ग जिले से लोधी समाज के सदस्य भी शामिल रहेंगे।

अवंती चौक स्थित लोधी समाज सामाजिक भवन प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहां एक मंच स्थापित होगा, जिस पर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के जीवन परिचय दिया जाएगा एवं अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।

इसी के साथ उपस्थित लोग साजाजिक उत्थान, शिक्षा, नारी शक्ति एवं सम्मान, युवा शक्ति का उत्थान, सामाजिक योजनाओं, गतिविधियों और नियमावली की जानकारी पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
उक्त कार्यक्रम में दानदाताओं का सम्मान एवं उत्कृष्ठ अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को माता-पिता या अभिभावकों की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। जिनका चयन सार्वजनिक रूप से किया जा चुका है।

इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि 16 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के लिए की गई यह बैठक केवल एक आयोजन की तैयारी नहीं, बल्कि देश के गौरवमयी इतिहास को नमन करने का संकल्प है। बैठक के समापन पर सभी सदस्य समाज के हर वर्ग से इस भव्य शोभा यात्रा में सपरिवार शामिल होने की अपील किया ताकि वीरांगना अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस पूरे क्षेत्र में एक उत्सव और प्रेरणा के रूप में मनाया जा सके।

इस बैठक में समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र लोधी, उपाध्यक्ष टुकेश्वर (टिक्कू) लोधी, संरक्षक लक्ष्मीनारायण लोधी, कोषाध्यक्ष शांतिलाल लोधी, सहसचिव कुबेर लोधी, सलाहकारगण सूरज लोधी, भरत लोधी, गजानंद गारूड़िक, इकाई अध्यक्ष/उपाध्यक्षगण अश्वनी लोधी, मनोज लोधी, संतोष लोधी, दाऊलाल लोधी, टेकराम लोधी, दुर्गेश लोधी, लक्ष्मीनारायण लोधी, सन्नी लोधी, श्रवण लोधी, शत्रुहन लोधी, जितेन्द्र लोधी, सतीश लोधी, टेकचंद लोधी, धर्मेन्द्र लोधी, सनकादी लोधी, हेमंत लोधी, हीराराम लोधी, भारत लोधी, नरेन्द्र लोधी उपस्थित रहे।

Source link

Related posts

कल जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

पंचायती राज की समस्याओं को लेकर सरपंच संघ पाटन सक्रिय, मंत्रालय पहुंचा प्रतिनिधि मंडल

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बिजली विवाद : तेलंगाना पर 3500 करोड़ बकाया, बातचीत से पहले ही विवाद

Leave a Comment

error: Content is protected !!