रजिस्ट्रार जनरल से पहचान का दिया झांसा : सिद्धिविनायक नगर (घुरु) निवासी मोहम्मद शाबाज़ खान ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2023-24 में हाईकोर्ट में निकली सहायक ग्रेड-03 की भर्ती के दौरान आरक्षक डोमन पाटिल ने खुद को हाईकोर्ट के बड़े अधिकारियों और रजिस्ट्रार जनरल का करीबी बताया। उसने नौकरी लगवाने का भरोसा देकर 8 लाख रुपये की मांग की और 4 लाख रुपये एडवांस मांगे।
ऑनलाइन ट्रांसफर कराए 6 लाख रुपये : पीड़ित ने अपनी भाभी साजीया नाज़ के खाते से आरोपी के एक्सिस बैंक खाते में दो किस्तों में रकम ट्रांसफर की गयी है 2 अप्रैल 2024 को 4,00,000 रुपये और 9 अप्रैल 2024 को 2,00,000 रुपये आरोपी ने खाते मे लिए है,वही आरोपी आरक्षक ने दो अन्य युवाओं से नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रूपये लिए है.
ऐसे हुआ खुलासा :- परीक्षा परिणाम आने के बाद जब नौकरी नहीं लगी और पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इसी बीच पीड़ित का संपर्क मनीष कौशिक और विकास कुमार कौशिक से हुआ। खुलासा हुआ कि आरोपी डोमन पाटिल ने उन दोनों को भी हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5-5 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। तीनों पीड़ितों से कुल 16 लाख रुपये ठगने के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया था।
खाते में 3 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन, जांच तेज : सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में आरोपी के बैंक खाते में विभिन्न खातों से लगभग 3 करोड़ रुपये के बड़े लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी ने नौकरी और अन्य प्रलोभन देकर कई अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है। पुलिस अब आरोपी के बैंक स्टेटमेंट और नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
