बिलासपुर

जमीन बंटांकन के नाम पर रिश्वत मांगने वाला पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

बेमेतरा। जमीन के बटांकन, खाता विभाजन एवं ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में 25 हजार रुपए रिश्वत मांगने वाले पटवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी को रिश्वत की पहली किश्त 15 हजार रुपए लेते हुए पकड़ा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नरोत्तम साहू निवासी ग्राम बोड़, जिला बेमेतरा ने एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम बोड़, तहसील साजा, जिला बेमेतरा में पदस्थ पटवारी ओमकार सोनवानी द्वारा जमीन के बटांकन, खाता विभाजन एवं ऋण पुस्तिका तैयार करने के एवज में 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था और आरोपी को रंगे हाथों पकड़वाने के उद्देश्य से उसने एसीबी से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के दौरान मामला सही पाया गया। सत्यापन में मोलभाव के बाद आरोपी पटवारी ने पहली किश्त के रूप में 15 हजार रुपए लेने पर सहमति दी थी।

इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर की टीम ने 25 मई को सुनियोजित ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी ओमकार सोनवानी को प्रार्थी से 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source link

Related posts

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ पुलिस के रजत जयंती पदक का किया अनावरण

रायगढ़ पुलिस की इंटरस्टेट कार्रवाई, कोलकाता से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़

फर्नीचर कारखाना के केमिकल टैंक में लगी आग, दो की मौत

Leave a Comment

error: Content is protected !!