ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा : काम के दौरान ऊंचाई से गिरा इलेक्ट्रिशियन

राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार की सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जहां एयरपोर्ट परिसर के सीलिंग की मरम्मत के दौरान एक इलेक्ट्रिशियन अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट परिसर सीलिंग की मरम्मत के दौरान एक इलेक्ट्रिशियन 30 फीट ऊपर से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया गई। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जानकारी में जुट गई।

चश्मदीदों ने दी घटना की जानकारी
चश्मदीदों ने बताया कि, घायल इलेक्ट्रिशियन बिना किसी सेफ्टी बेल्ट और सुरक्षा उपकरणों के इतनी ऊंचाई पर सीलिंग का खतरनाक काम कर रहा था। काम के दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे कंक्रीट के फर्श पर आ गिरा। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

Source Link

Related posts

भीषण गर्मी के चलते सरकार सख्त : छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से ही शुरू होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

रायपुर में नर्स की हत्या, कमरे में मिली खून से सनी लाश

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का सघन दौरा: रायपुर को सुंदर, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने तेज़ हुई विकास की रफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!