जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाइन, रायपुर के मुतवल्ली चुनाव के लिए नवीन मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं पुराने नामों के नवीनीकरण की प्रक्रिया आज दिनांक 15 मई 2026 से प्रारंभ हो गई है। इस अवसर पर जुमे की नमाज़ के बाद शहर की विभिन्न मस्जिदों के जमातियों ने बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय पहुंचकर अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए।
भीषण गर्मी के बावजूद मुस्लिम समाज के लोगों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा गया। मतदाताओं ने अपने साथ आधार कार्ड की दो फोटो कॉपी प्रस्तुत कर पंजीयन कराया। पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित की।
पात्र मतदाताओं के लिए आवश्यक सूचना
जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाइन रायपुर के मुतवल्ली चुनाव में मतदान करने के इच्छुक रायपुर नगर निगम सीमा के अंतर्गत निवासरत सभी मुस्लिम पुरुष मतदाताओं से अनुरोध है कि वे नवीन मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं।
पंजीयन की अवधि
15 मई 2026 से 15 जून 2026 तक
समय प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक
स्थान छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय कलेक्टर कार्यालय के सामने, अंबेडकर चौक, रायपुर (छत्तीसगढ़)
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड की 2 फोटो कॉपी
- चुनाव अधिकारी की नियुक्ति
जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाइन रायपुर के वर्तमान मुतवल्ली का कार्यकाल 15 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो चुका है। इसके पश्चात नवीन मुतवल्ली के निर्वाचन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से यूनुस कुरैशी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
साथ ही चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए 10 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन भी किया गया है।
समाज से अपील चुनाव समिति ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी पात्र मुस्लिम पुरुष मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं तथा जामा मस्जिद ट्रस्ट के लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाएं ।
