अन्यब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

खरोरा में बड़ी लूट : ज्वेलरी शॉप मैनेजर पर हमला, 1 करोड़ के गहने लेकर फरार बदमाश

राजधानी के खरोरा इलाके में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां बाइक सवार बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर करीब 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए हैं। ये पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की आलाधिकारी मौके पर पहुंच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, वेलर का मैनेजर तिल्दाडीह स्थित दुकान बंद कर जेवरात लेकर दूसरी ब्रांच खरोरा लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में 2 से 3 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने रोक कर तलवार से हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश करीब 1 करोड़ रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। हमले में मैनेजर बुरी तरह घायल हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रायपुर ग्रामीण की एसपी मनीषा ठाकुर रावटे और रायपुर सिटी के डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला मौके पर पहुंचेऔर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस इस घटना को लेकर कुछ संदेह भी जता रही है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल घायल मैनेजर का इलाज जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Source Link

 

Related posts

असम, केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

रायपुर : मतदाता पुनरीक्षण के दौरान BLO से मारपीट, वीडियो वायरल

रायपुर में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में उतरे तीन युवकों की दम घुटने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Leave a Comment

error: Content is protected !!