दुर्ग

नो पार्किंग पर सख्ती, 67 वाहनों पर कार्रवाई

दुर्ग – यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया। कार्रवाई के तहत 3 मई को कुल 67 वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई की गई, जिससे शहर में यातायात नियमों के पालन को लेकर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया। पुलिस ने संशोधित साइलेंसर लगे चार बुलेट वाहनों के खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के प्रयास किए।

रात में बाजारों का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

रात्रि के समय शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों आकाश गंगा मार्केट, दक्षिण गंगोत्री, सुपेला मार्केट और पावर हाउस मार्केट—में विशेष निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों के बाहर रखे सामान एवं बोर्ड हटाने, सड़क पर किए गए अतिक्रमण समाप्त करने तथा यातायात बाधा उत्पन्न करने वाले कारणों को तत्काल दूर करने के निर्देश मौके पर ही दिए गए।

Related posts

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने संसद में उठाया मानव तस्करी का मामला

लूट का विरोध करने पर युवक की हत्या, दुर्ग पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया सनसनीखेज मामला

महिलाओं की आत्मनिर्भरता ही सशक्त भारत की पहचान : रजनी विजय बघेल

Leave a Comment

error: Content is protected !!