अन्य जिलेछत्तीसगढ़

डोंगरगढ़: शादी में डीजे पर विवाद के दौरान युवक की हत्या, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

sanjari

डोंगरगढ़। शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में 20 वर्षीय योमिश सिन्हा कीधारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई।

जानकारी के दौरान ग्राम रामाटोला में 26 अप्रैल की रात बारात के दौरान डीजे पर डांस करते समय पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़कर धक्का-मुक्की में बदल गया। इसी दौरान एक अपचारी बालक ने अपने साथी कृपाला वर्मा द्वारा दिए गए धारदार हथियार से योमिश पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य युवक भी घायल हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत विशेष टीम गठित कर दबिश दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक और साकरा, थाना गातापार, जिला केसीजी निवासी 25 वर्षीय कृपाला वर्मा शामिल हैं। दोनों के खिलाफ धारा 103(1) और 109 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Source link

Related posts

राज्य के 86 हाजी सफर-ए-हज के लिए हुए रवाना

झाड़-फूंक के बहाने लाखों की ठगी : आरोपी ज्वेलरी-नगदी लेकर फरार

13 फरवरी को रायपुर में होगा विश्व रेडियो दिवस 2026 का आयोजन

Leave a Comment

error: Content is protected !!