छत्तीसगढ़

कल जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

sanjari

छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल कल यानी 29 अप्रैल को दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी है।

मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह सिर्फ अंकों का ऐलान नहीं, बल्कि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को धैर्य रखने और परिणाम को सकारात्मक नजरिए से स्वीकार करने की सलाह दी।

मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी
बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा कर लिया गया है। इसी के बाद परिणाम जारी करने की तारीख तय की गई है।

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cgbse.nic.in और results.cg.nic.in के साथ DigiLocker पर भी अपना परिणाम देख सकेंगे।

ऐसे करें चेक
रिजल्ट देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें, रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखना जरूरी है।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Source Link

Related posts

मोवा ब्रिज में हादसा : आपस में टकराई दो तेज रफ्तार कारें, तीन युवकों की हालत गंभीर

अदालतें सिर्फ इमारतें नहीं, न्याय का पवित्र मंदिर हैं, विदाई पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा का बड़ा संदेश

गरियाबंद में नन्हे रोज़ेदारों का सम्मान, रोज़ा रखने वाले बच्चों को मिला पुरस्कार

Leave a Comment

error: Content is protected !!