कवर्धा

आकाशीय बिजली का कहर, मजदूर की मौके पर मौत

sanjari

कवर्धा जिले में तेज गरज-चमक और बेमौसम बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के मिरमिटी गांव की है। मृतक की पहचान नेन सिंह धुर्वे के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के हर्राटोल थाना मोतीनाला का निवासी था। वह गुजरात से आए भेड़ व्यापारियों के साथ मजदूरी का काम करता था।

बताया जा रहा है कि नेन सिंह अपने साथियों के साथ रोज की तरह भेड़-बकरियां चराने गया था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। बारिश से बचने के लिए वह पास के एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, जहां आकाशीय बिजली गिरी।
तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे पेड़ पर गिरी, जिसकी चपेट में आने से नेन सिंह गंभीर रूप से झुलस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Source link

Related posts

PACL निवेश घोटाले में बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

किराए के मकान में छप रहे थे नकली नोट, कलर प्रिंटर और 12.50 लाख की जाली करेंसी बरामद

कवर्धा में ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत

Leave a Comment

error: Content is protected !!