रायपुर

ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन का ‘गदही तालाब’ सफाई अभियान 5वें सप्ताह में भी जारी

रायपुरा स्थित गदही तालाब में स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण को लेकर ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान अपने 5वें सप्ताह में भी निरंतर जारी है। ग्रीन आर्मी के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे के मार्गदर्शन में यह अभियान लगातार गति पकड़ते हुए क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

अभियान के अंतर्गत अब तक कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं, जिनका क्षेत्र पर सीधा प्रभाव दिखाई दे रहा है। वर्षों से जमी गंदगी को हटाया गया, बड़े-बड़े कचरे के ढेर साफ किए गए तथा क्षेत्र में नियमित सफाई सुनिश्चित की जा रही है।

इसके साथ ही तालाब की पचरी की सफाई कर उसे उपयोग योग्य बनाया गया, जिससे नागरिकों को आवागमन में सुविधा हो रही है। तालाब स्थित गार्डन की सफाई कर परिसर को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया गया।

महत्वपूर्ण रूप से, वर्षों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी चालू कराया गया, जिससे क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था बेहतर हुई है और आमजन को राहत मिली है।

इन सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप अब गदही तालाब क्षेत्र में स्वच्छता एवं व्यवस्था का स्पष्ट परिवर्तन दिखाई दे रहा है तथा स्थानीय नागरिकों में भी जागरूकता बढ़ी है।

इस अवसर पर रायपुरा जोन अध्यक्ष सुबोध कांत, जोन सचिव मनीष शर्मा एवं जोन उपाध्यक्ष मेघराज हरिनखेड़े सहित रायपुरा जोन के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। साथ ही स्थानीय पार्षद महेंद्र औसर जी भी मौजूद रहे और टीम के कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर रायपुर जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा, श्याम बघेल जी (डीडीयू नगर जोन), नारायण सेन, चांदनी देवांगन (ब्राह्मण पारा जोन) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और इसे और वृहद रूप दिया जाएगा, ताकि क्षेत्र में स्थायी स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

अंत में ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन की समस्त टीम को बधाई, जिन्होंने अपने श्रम और समर्पण से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का सराहनीय कार्य किया।

Source link

Related posts

ट्रंप की नई सख्ती : अमेरिका ने H1B वीजा के लिए साक्षात्कार अगले साल अक्तूबर तक टाले

रायपुर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, संतोषी नगर में सड़क किनारे बने अवैध शेडों को हटाया गए

रायपुर प्रेस क्लब में नई सदस्यता पर रोक, 60 दिन में चुनाव कराने के निर्देश

Leave a Comment

error: Content is protected !!