छत्तीसगढ़

खम्हारडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 बाइक चोर और 1 डुप्लीकेट चाबी बनाने वाला गिरफ्तार, 11 वाहन बरामद

शहर के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी करने वाले 2 आरोपी एवं 01 डुप्लीकेट चाबी बनाने वाले को खम्हारडीह पुलिस ने धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत गिरफ्तार किया  है। इनसे 11 बाइक जब्त किए गए हैं। इनकी कुल कीमत लगभग ₹4,40,000/- है।

गुरुवार को खम्हारडीह पुलिस को सूचना मिली थी कि कचना स्थित शराब दुकान के पास कुछ व्यक्ति दोपहिया वाहन को बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घेराबंदी कर पकड़ा ।

कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने  वाहन चोरी करना स्वीकार किया।

उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से कुल 11 दोपहिया वाहन जप्त किये गये।

गिरफ्तार आरोपी:

कुलदीप गेंडरे उर्फ जानू, निवासी बलौदाबाजार।

करण साहू उर्फ बाका,  निवासी कचना, रायपुर।

शेख स्वालेह, निवासी मोवा, रायपुर।

 

Source link

Related posts

7 Dogs Trailer Out: सलमान खान और संजय दत्त की इंटरनेशनल एक्शन फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

LIC सहित सार्वजनिक बीमा कंपनियों के निजीकरण के खिलाफ AIIEA का बिगुल, कर्मचारियों से संघर्ष तेज करने का आह्वान

छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड द्वारा तेलघानी उद्यमियों एवं कृषकों के पंजीयन का प्रारंभ

Leave a Comment

error: Content is protected !!