छत्तीसगढ़रायपुरसामाजिक

रायपुर में ईद-उल-फितर की नमाज़ का टाइम टेबल जारी

रायपुर। पवित्र माह रमज़ानुल मुबारक के समापन के अवसर पर मनाए जाने वाले ईदुल फित्र पर्व को लेकर रायपुर शहर की ईदगाहों और मस्जिदों में होने वाली नमाज़ के समय का प्रारंभिक टाइम टेबल जारी किया गया है।

जारी सूचना के अनुसार 19 मार्च 2026, बरोज़ जुमेरात (गुरुवार) को रमज़ानुल मुबारक की 29वीं तारीख है। इस दिन मगरिब की नमाज़ के बाद चांद नजर आने की संभावना जताई गई है ।

मुस्लिम समाज से अपील की गई है कि यदि कहीं से भी चांद दिखाई देने की विश्वसनीय खबर मिले तो तुरंत मदरसा इस्लाहुल मुस्लेनीन व दारूल यातामा, बैजनाथपारा रायपुर को सूचना दें, ताकि शरई तस्दीक (पुष्टि) के बाद आधिकारिक तौर पर चांद का ऐलान किया जा सके ।

मदरसा प्रबंधन ने बताया कि चांद की तस्दीक होने के बाद रायपुर शहर की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में ईदुल फित्र की नमाज़ अदा की जाएगी, जिसके लिए नमाज़ का समय निर्धारित किया गया है। इस संबंध में तैयार की गई सूची में शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में होने वाली नमाज़ का वक्त दिया गया है, जिससे नमाजियों को सहूलियत मिल सके ।

मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की गई है कि ईद की नमाज़ के लिए निर्धारित समय का पालन करें, आपसी भाईचारे, अमन और शांति के साथ त्योहार मनाएं तथा देश और समाज की खुशहाली के लिए दुआ करें ।

जारीकर्ता:
मदरसा इस्लाहुल मुस्लेनीन व दारूल यातामा
बैजनाथपारा, रायपुर ( छत्तीसगढ़ )

Related posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की सौजन्य मुलाकात

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 4.19 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण

राज्योत्सव में शामिल होने रायपुर आएंगे PM Modi, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Leave a Comment

error: Content is protected !!