छत्तीसगढ़

अभनपुर में अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अभनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ग्राम बेलर निवासी सेवाराम मेहर के रूप में हुई है, जो काले रंग के बैग में अवैध शराब का परिवहन कर रहा था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया और उसके कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने डेटा शेयरिंग पर सख्त रुख अपनाया : WhatsApp और मेटा को दी कड़ी चेतावनी

अब रायगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़

स्वतंत्रता दिवस पर पाटन की शाला में रंगारंग कार्यक्रम, 93% अंक वाले छात्र को किया गया सम्मानित

Leave a Comment

error: Content is protected !!