अन्य जिलेछत्तीसगढ़

नोटों के बंडल से भरी कार बरामद, पैसा छिपाने का तरीका देख पुलिस भी रह गई दंग

बालोद: कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ीभाट गांव के पास पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग एक कार से 3 करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार कार में सीट के नीचे चैंबर बनाकर पैसा छुपाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार और सवार दोनों की तलाशी ली और बड़ी रकम बरामद की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

Source Link

 

Related posts

मुहर्रम पर गरीब नवाज कमेटी बसना ने किया शर्बत वितरण, दिया भाईचारे और सेवा का संदेश

जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा होंगे रिटायर, जानिए कौन संभाल सकता है छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के CJ की कमान

महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: फर्जी पासपोर्ट पर ओमान पहुंचा सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!