छत्तीसगढ़रायपुर

महापौर मीनल चौबे ने ली सभी जोन अध्यक्षों की समीक्षा बैठक

निगम मुख्यालय भवन में महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में सभी 10 जोनो के अध्यक्षों की  समीक्षा बैठक हुई।  महापौर ने  शहर में अच्छी सफाई व्यवस्था सहित पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की।

बैठक में सभी जोन अध्यक्षों ने अपने अपने जोन क्षेत्र में रामकी कंपनी द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली गाडियां की संख्या कम होने की जानकारी महापौर को दी गई। जोन अध्यक्षो ने जोन स्तर पर कचरा संग्रहण गाडियों की संख्या बढ़ाये जाने की मांग रखी। जिस पर महापौर ने कंपनी प्रबंधन को गाडियों की समस्या सुनिश्चित करने एवं सही कचरा संग्रहण कार्य करवाना सुनिश्चित करने कहा गया।

बैठक के दौरान प्रत्येक जोन के अतर्गत आने वाले वार्डों में सफाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, जलापूर्ति की नियमितता तथा सामने आ रही समस्याओ पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर स्पष्ट रूप से कहा गया कि स्वच्छता एवं जल व्यवस्था नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।  बैठक में सभी जोन अध्यक्ष  मौजूद रहे।

Source link

Related posts

सीमेंट फैक्ट्री लगाने के विरोध में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा : एक्सप्रेसवे पर बिना रुके ऑटोमैटिक कटेगा टोल

Leave a Comment

error: Content is protected !!