छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा की विशेष बैठक कल 18 नवंबर को

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र कल 18 नवंबर को पुराने भवन में होगा। स्पीकर रमन सिंह ने मीडिया से कहा कि यह एक दिन का सत्र होगा। शीतकालीन सत्र नवा रायपुर के न‌ए भवन में दिसंबर में होगा।

सूत्रों के मुताबिक एक दिन के सत्र में विधानसभा की 25 वर्ष की यात्रा पर चर्चा होगी। सभी विधायक अपने अपने अनुभव बताएंगे। समझा जा रहा है कि दिनभर की इस कार्रवाई के बाद सदन शीत सत्र के लिए स्थगित किया जा सकता है।

सदन की अगली बैठक की तिथियां बाद में एक सप्ताह की अल्प सूचना में जारी की जा सकती हैं।

Source Link

Related posts

रायपुर में बदला स्कूल टाइम, गर्मी के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला

अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

छत्तीसगढ़ में SIR आज से शुरू, BLO पहुंचेगा घर-घर

Leave a Comment

error: Content is protected !!