अन्य

चलती बस से अचानक उठीं चिंगारियां, टला बड़ा हादसा

नागपुर के वर्धा रोड पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। रात करीब 8:15 बजे जयप्रकाशनगर से छत्रपति चौक की ओर जा रही श्रीसाईं ट्रैवल्स की बस (क्र. एमएच-34/बीजी-0492) से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी और ड्राइवर को इस खतरे की भनक तक नहीं लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाकर चालक को इसकी सूचना दी। इसके बावजूद ड्राइवर करीब 100 मीटर तक बस चलाता रहा। आखिरकार एक व्यक्ति बस के सामने आकर खड़ा हो गया और इशारे से बस को रुकवाया।

जैसे ही बस रुकी और ड्राइवर ने रेस दी, चिंगारियों की बरसात होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने जब इंजन बंद करने की सलाह दी, तभी जाकर चिंगारियां निकलना बंद हुईं।

करीब 30 यात्रियों की जान दांव पर थी। अगर समय रहते लोगों ने चालक को सतर्क नहीं किया होता तो बस में आग लग सकती थी और सभी यात्री बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते थे।

Source Link

Related posts

‘ग़ुस्से में हाथ उठ गया’, ऑटो-रिक्शा चालक को थप्पड़ मारने वाले विधायक बोले

रोजगार के सुनहरे अवसर : आईटीआई बेमेतरा में 2 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप आयोजित

12 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत

Leave a Comment

error: Content is protected !!