छत्तीसगढ़जगदलपुर

महतारी वंदन योजना : हजारों महिलाओं के नाम सूची से बाहर, अपात्रों से वसूली की कार्रवाई शुरू

भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। बस्तर में एक साल के भीतर जिले की 3 हजार 399 महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें 1 हजार 923 हितग्राही वे हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, जबकि बाकी महिलाओं के दस्तावेज़ गड़बड़ पाए गए या वे सरकारी सेवा में रहते हुए भी योजना का लाभ ले रही थीं।

विभाग का कहना है कि कई मामलों में मृत्यु की जानकारी देर से मिलने के कारण राशि जारी हो गई थी, जिसे अब रिकवरी किया जा रहा है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत पिछले साल काशी से की थी और पहले ही महीने में जिले की करीब 1 लाख 94 हजार महिलाओं को पहली किस्त दी गई थी। इस माह 19 वीं किस्त जारी की जा चुकी है, लेकिन अब भी सैकड़ों महिलाएं पंजीयन छूट जाने, आधार कार्ड निष्क्रिय होने या हाल ही में पात्रता हासिल करने की वजह से योजना से वंचित हैं।

किया जा रहा नक्सल पीड़ितों का पंजीयन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि पंजीयन पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। लेकिन अब तक इसे सभी के लिए नहीं खोला जा सका है, महिला बाल विकास अधिकारी के अनुसार बस्तर जिले में नए पंजीयन तो नहीं हो रहे हैं लेकिन नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सल पीड़ितों का पंजीयन किया जा रहा है।

Source Link

Related posts

राजधानी रायपुर में भाजपा नेत्री की फायरिंग का VIDEO वायरल

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 9 जनवरी से बालोद में होगा

भारतमाला परियोजना घोटाला : तीन पटवारी गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!