रायपुर

रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर ट्रेन सेवा का शुभारंभ : यात्रियों को बड़ी सौगात

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से राजिम जाने वाले यात्रियों को अब ट्रेन सेवा की सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से प्रतीक्षित रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन सेवा का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजिम रेलवे स्टेशन से किया।

यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

इस नई मेमू ट्रेन सेवा से यात्रियों को सुगम, सुलभ और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा। खासतौर पर ग्रामीण अंचलों से रायपुर आने-जाने वालों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा वर्ग और व्यापारियों को इससे सीधा लाभ होगा। साथ ही, छत्तीसगढ़ के प्रयाग कहे जाने वाले राजिम तक सीधी रेल पहुंच सुनिश्चित होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

सेवा का विस्तार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अनुसार, फिलहाल रायपुर-अभनपुर के बीच चल रही मेमू ट्रेन को अब राजिम तक विस्तारित किया जा रहा है।

19 सितंबर 2025 से यह ट्रेन नियमित समय-सारणी के तहत गाड़ी संख्या 68766/68767 के रूप में प्रतिदिन रायपुर और राजिम दोनों ओर से संचालित होगी।

ट्रेन की संरचना

इस मेमू पैसेंजर ट्रेन में कुल 08 कोच होंगे, जिसमें 06 सामान्य श्रेणी के डिब्बे और 02 पावरकार शामिल हैं।

Source Link

Related posts

सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश : बाबू खेमानी के करीबी रिश्तेदार समेत 2 गिरफ्तार

रायपुर पुलिस का बड़ा कदम: ई-रिक्शों का होगा विशेष पंजीयन, बिना रजिस्ट्रेशन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

गरीब नवाज़ मस्जिद, संजय नगर के मुतवल्ली चुनाव में सैय्यद मोहम्मद अली (भोला) की ऐतिहासिक जीत

Leave a Comment

error: Content is protected !!