राजनीति

असदुद्दीन ओवैसी बोले- चुनाव आयोग को नागरिकता तय करने का अधिकार किसने दिया?

बिहार में वोटर लिस्ट में संशोधन के मामले पर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं.

ओवैसी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “संवैधानिक संस्था खुद कोई बात नहीं कह रही है. जो जानकारी सामने आ रही है सोर्सेज के हवाले से आ रही है. ये सोर्स कौन हैं?”

उन्होंने पूछा, “इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया को ये अधिकार किसने दिया कि वो तय करे कि कोई (भारतीय) नागरिक है या नहीं?”

उन्होंने कहा, “बिहार में जो एसआईआर हो रहा है उस पर हमारी पार्टी ने सबसे पहले सवाल उठाए थे. हमने कहा था कि ये बैकडोर से एनआरसी हो रहा है. इलेक्शन कमीशन के पास ‘कोई नागरिक है या नहीं’ ये तय करने की पावर नहीं है.”

“सोर्स जो हैं वो नेपाल के साथ भारत के संबंध खराब कर रहे हैं. पहले ही नेपाल के साथ भारत के रिश्ते अच्छे नहीं है. इस तरह की बातें करके रिश्तों को और खराब किया जा रहा है.”

ओवैसी ने कहा, “हम पूछना चाहते हैं चुनाव आयोग से कि जब 2003 में एसआईआर हुआ था तो कितने विदेशी नागरिक निकले थे.”

Source Link

Related posts

विपक्ष के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग, लोकतंत्र के लिए खतरनाक : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत

सोमवार को होगी छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक

राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता पहुंचे राजीव भवन घेरने

Leave a Comment

error: Content is protected !!