छत्तीसगढ़देश

इंसानियत की मिसाल : नजाकत अली ने बचाई चिरमिरी के 11 लोगों की जान, भाजपा नेता ने जताया आभार

चिरमिरी के 4 परिवारों के 11 सदस्य जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे। इसी बीच मंगलवार को आतंकियों ने वहां मौजूद 27 पर्यटकों पर फायरिंग कर दी। इस हमले के दौरान चिरमिरी के भी चार परिवार उसी इलाके में मौजूद थे।

स्थानीय नागरिक नजाकत अली ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए उनकी मदद की और उनकी जान बचाई। यही वजह है कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं।

अरविंद एस अग्रवाल छत्तीसगढ़ के चिरमिरी से हैं। वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। जब आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया, उस समय अरविंद अपने परिवार के साथ पहलगाम में थे।

इस दौरान जब आतंकी हमला हुआ, तो जम्मू-कश्मीर के स्थानीय कपड़ा व्यवसायी नजाकत अली ने अपनी जान जोखिम में डालकर अरविंद समेत कुल 11 लोगों की जान बचाई।

Source Link

Related posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का गरियाबंद आगमन पर भव्य स्वागत

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: 43 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Leave a Comment

error: Content is protected !!