राजनीति

राजीव गांधी वार्ड से कांग्रेस के फहीम शेख का दमदार दांव, विकास को बनाया मुद्दा

रायपुर। नगर निगम चुनावों में इस बार राजीव गांधी वार्ड (वार्ड क्रमांक 13) से कांग्रेस पार्टी के फहीम शेख ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

सामाजिक कार्यों में सक्रिय और जनता के बीच लोकप्रिय फहीम शेख ने वार्ड के विकास के लिए बड़े वादे किए हैं। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान का भरोसा दिया है।

16 वर्षों का राजनीतिक अनुभव, कांग्रेस का मजबूत चेहरा
फहीम शेख पिछले 16 वर्षों से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे हैं। एनएसयूआई से लेकर युवा कांग्रेस तक विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने के बाद अब वह नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के प्रबल दावेदार के रूप में सामने आए हैं।

प्रमुख जिम्मेदारियां:

एनएसयूआई शालेय अध्यक्ष (2004-2005)

सेंट्रल कॉलेज अध्यक्ष (2008-2011)

युवा कांग्रेस रायपुर जिला महासचिव (2017-2021)

युवा कांग्रेस रायपुर जिला उपाध्यक्ष (2021-2022)

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव (2022)

गरियाबंद और खिल्लारी विधानसभा प्रभारी (2023-2025)

विकास पर फोकस
फहीम शेख ने वार्ड में सड़क, जल निकासी और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का वादा किया है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि फहीम शेख क्षेत्र के विकास के लिए एक सक्षम और प्रभावी उम्मीदवार हैं।

चुनाव प्रचार जोरों पर
फहीम शेख ने अपने समर्थकों के साथ प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। जनता से सीधा संवाद और घर-घर जाकर समर्थन मांगने की उनकी रणनीति ने उन्हें वार्ड में एक मजबूत विकल्प बना दिया है।

क्या राजीव गांधी वार्ड में फहीम शेख बदलेंगे सियासी समीकरण?
अब देखना यह है कि जनता फहीम शेख के विकास के वादों और 16 वर्षों के अनुभव पर कितना भरोसा जताती है।

Related posts

जीएसटी विभाग की भर्ती परीक्षा में घोटाले का आरोप, कंवर ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

थलापति विजय की TVK ने मचाई सियासी हलचल : 110 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस को दिया समर्थन का ऑफर

केंद्र सरकार ने जिशान सिद्दीकी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, DISHA समिति में मिली सदस्यता

Leave a Comment

error: Content is protected !!