छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

शिक्षा विभाग ने जारी किया टाइम टेबल, इस दिन से शुरू होगी 5वीं- 8वीं की वार्षिक परीक्षा

छत्तीसगढ़ में लोक शिक्षण संचालनालय ने 5वीं- 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 5वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी, जबकि 8वीं कक्षा की परीक्षा 17 मार्च से आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से प्रारंभ होंगी। परीक्षा का आयोजन निर्धारित केंद्रों में किया जाएगा। संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा में राज्य के समस्त शासकीय विद्यालय, अनुदान प्राप्त विद्यालय एवं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध अशासकीय गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों (हिन्दी, अंग्रेजी माध्यम) के विद्यार्थी अनिवार्य रूप से सम्मिलित होंगे। सी.बी.एस.ई. एवं आई.सी.एस.ई. से संबद्ध गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालय इसमें शामिल नहीं होंगे। कक्षा 5वीं में कुल अंक 50 होंगे, जिसमें 40 अंक लिखित परीक्षा एवं 10 अंक प्रायोजना कार्य के होंगे। कक्षा 8वीं में कुल अंक 100 होंगे, जिसमें 80 अंक लिखित परीक्षा एवं 20 अंक प्रायोजना कार्य के होंगे।

देखें टाइम टेबल – Time Table PDF – Click kare 

 

Source Link

 

Related posts

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : 57 मार्गों पर बस संचालन, पहली बार यात्री बस सुविधा से जुड़े 330 गाँव

रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने पदभार ग्रहण किया

मंत्रिपरिषद के निर्णय : 200 यूनिट वालो के साथ-साथ, 400 यूनिट वालों को भी फायदा

Leave a Comment

error: Content is protected !!