रायपुर

रायपुर ज्वेलर्स चोरी का खुलासा : दीवार में छेद कर उड़ाए सोने-चांदी के गहने, मास्टरमाइंड समेत 2 गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले दुकान की रेकी की थी। इसके बाद 26-27 सितंबर की रात दुकान की दीवार में अंदर जाने के लिए आधा छेद किया गया और 29-30 सितंबर की रात उसी रास्ते से दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरी के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये के सोने के आभूषण, 7 लाख 91 हजार 700 रुपये कीमत के करीब साढ़े 3 किलो चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये के आर्टिफिशियल ज्वेलरी बरामद की है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल कार और बिना नंबर की एक्टिवा भी जब्त की गई है।

मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। गुढ़ियारी थाने में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। मामले का खुलासा डीसीपी साइबर क्राइम ब्रांच रायपुर स्मृतिक राजनाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

Source link

Related posts

राजधानी रायपुर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, कलेक्टर ने ली पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिगों का गैंग पकड़ाया, चोरी का माल खपाने वाले भी गिरफ्तार

रायपुर में ज्वैलरी शॉप में बड़ी चोरी, 20 किलो चांदी-सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार चोर

Leave a Comment

error: Content is protected !!