रायपुर

रायपुर एयरपोर्ट के पास महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, अंधेरे में वारदात के बाद मचा हड़कंप

रायपुर  – बीती रात एयरपोर्ट के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। युवती को मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।

रविवार रात करीब 8.30 बजे 112 को इसकी सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार  माना बस्ती से बरौंदा जाने वाले कनेक्टिंग रोड में एटीसी के पीछे गेट 5 के पास अंधेरे में एक अज्ञात महिला को अज्ञात व्यक्ति ने कोई ज्वलनशील पदार्थ डाल कर जलाने का प्रयास किया ।  महिला को 112 के द्वारा मेकाहारा में भर्ती कराया गया है ।

पुलिस ने महिला का पहचान   राजकुमारी साहू पति खुमान साहू मोखला थाना आरंग का निवासी के रूप में की है। आरोपी का नाम का खुलासा हो गया है ।  प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है ।पुलिस की विवेचना जारी है ।

Source Link

Related posts

रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा : काम के दौरान ऊंचाई से गिरा इलेक्ट्रिशियन

घुमंतू पशुओं के कारण होने वाले दुर्घटनाओं को रोकने एक माह तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश

DSIR ने धमतरी जिले की ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु NIT रायपुर को STREE परियोजना की स्वीकृत

Leave a Comment

error: Content is protected !!