बिलासपुर

मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई, 20 वाहनों पर कार्रवाई, 8 बुलेट जब्त

बिलासपुर में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज और पटाखे जैसी आवाज करने वाले बाइकर्स के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर चलाए गए अभियान में 8 मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट समेत कुल 20 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इन सभी वाहनों के प्रकरण तैयार कर न्यायालय भेजे जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक मोडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज और अचानक पटाखे जैसी आवाज से ध्वनि प्रदूषण तो होता ही है, साथ ही राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों में डर और बेचैनी की स्थिति भी बनती है। बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को इससे विशेष परेशानी हो सकती है। इसी को देखते हुए यातायात पुलिस ने ऐसे वाहनों पर निगरानी बढ़ा दी है।

अभियान के दौरान सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, सीएमडी चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, महिमा तिराहा और मैग्नेटो मॉल रोड समेत कई जगहों पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट के अलावा बुलेट में प्रेशर हॉर्न, बिना नंबर प्लेट, नंबर प्लेट पर टेप और स्टाइलिश नंबर प्लेट जैसे नियमों का उल्लंघन भी सामने आया।

कार्रवाई में 8 बुलेट समेत कुल 20 वाहनों पर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। यातायात पुलिस का कहना है कि कानफोड़ू आवाज और पटाखे जैसी आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इससे पहले ऐसे साइलेंसर बेचने वाली दुकानों और एजेंसियों के खिलाफ भी कार्रवाई और नोटिस की प्रक्रिया की जा चुकी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में डीएसपी शिवचरण परिहार, ट्रैफिक टीम और शहर पेट्रोलिंग टीम द्वारा यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहनों में निर्धारित मानकों के विपरीत किसी भी तरह का मॉडिफिकेशन न कराएं और यातायात नियमों का पालन करें।

Source link

Related posts

बिलासपुर स्नेक बाइट फर्जीवाड़ा: फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार

पुराने वीडियो को लेकर SSP ने दी जानकारी, भ्रामक खबरों से बचने की अपील

खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, गोदाम सील कर खाद जब्त

Leave a Comment

error: Content is protected !!