देश

प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा गांधी के प्रेरक नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री मोदी ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के सेनानियों के साहस ने देशभक्ति की ऐसी भावना को जागृत किया जिसने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में असंख्य लोगों को एकजुट किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“हम बापू के प्रेरक नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी वीरों को गहरी कृतज्ञता के साथ याद करते हैं। उनके साहस ने देशभक्ति की एक ऐसी चिंगारी प्रज्वलित की जिसने असंख्य लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में एकजुट किया।”

Source Link

Related posts

LIC ने अडानी समूह को 33,000 करोड़ रुपये दिए : कांग्रेस का बड़ा आरोप

बाबा रामदेव की केंद्र को चेतावनी : शिक्षा-भर्ती में गड़बड़ी नहीं सुधरी तो तेज होगा छात्रों का आंदोलन

मार्केट में जल्द आएंगे 100 और 200 रुपये के नए नोट, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने किया बड़ा ऐलान

Leave a Comment

error: Content is protected !!