ब्रेकिंग न्यूज़

भीषण गर्मी के चलते सरकार सख्त : छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से ही शुरू होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में ही पड़ रही तेज गर्मी के चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश समय से पहले लागू करने का निर्णय लिया है। पहले जहां छुट्टियां 1 मई से शुरू होनी थीं, अब इन्हें 20 अप्रैल से ही लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा मंत्री से चर्चा की, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। लगातार बढ़ते तापमान और बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए  पूर्व निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश को पहले लागू करने का निर्णय लिया है, ताकि इस भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत सुरक्षित रह सके।

15 जून तक बंद रहेंगे स्कूल
स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में 1 मई से 15 जून 2026 तक घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन करते हुए अब 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय शालाओं पर लागू होगा।

अभिभावकों की मांग पर लिया फैसला
गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण अभिभावक लगातार मांग कर रहे थे कि बच्चों को इस भीषण गर्मी में स्कूल न बुलाया जाए। अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ने से स्थिति और चिंताजनक हो गई थी।

बच्चों की सेहत को प्राथमिकता
सरकार ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच स्कूल जाना बच्चों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

 

Related posts

SIR प्रक्रिया : पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से 91 लाख नाम कटे

बॉलीवुड अभिनेता असरानी ने 84 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

ED टीम से अभनपुर में धक्का-मुक्की : भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला जांच के दौरान FIR, लाखों के जेवर-नकदी जब्त

Leave a Comment

error: Content is protected !!