छत्तीसगढ़

रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन की धूम, भाई की कलाई पर सजी राखी

बहनें पूजा-अर्चना के बाद अपने भाइयों की कलाई पर राखी यानी रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना कर रही हैं। वहीं भाई भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी हर परिस्थिति में रक्षा करने का संकल्प ले रहे हैं।

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है। रंग-बिरंगी राखियों, मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। दूर रहने वाले भाई-बहन भी इस खास मौके पर एक-दूसरे से मिलने अपने घर पहुंच रहे हैं।

रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। पूरे प्रदेश में परिवारों के बीच इस पर्व की खुशियां देखने को मिल रही हैं और लोग एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

Source link

Related posts

नए साल पर गिग वर्कर्स की हड़ताल, जोमैटो-स्विगी डिलीवरी पर संकट

CM विष्णुदेव साय ने रायपुर साहित्य उत्सव की वेबसाइट का लोकार्पण किया

हर नागरिक तक त्वरित स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना हमारी प्राथमिकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Leave a Comment

error: Content is protected !!