रायपुर

रायपुर के न्यू नंदी ज्वेलर्स चोरीकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग भी पकड़ा गया

रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर स्थित न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है।

दरअसल, 31 अगस्त की रात दुकान संचालक अजय मंडल दुकान बंद कर घर गए थे। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर जांच करने पर चांदी के जेवरात, सिक्के, कटोरी, चम्मच और गिलास समेत करीब 4 लाख रुपये का सामान गायब मिला। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही पूर्व में चोरी और नकबजनी के मामलों में शामिल आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसी दौरान पुलिस को कबीर नगर निवासी संजय चौहान के घटना की रात संदिग्ध परिस्थितियों में इलाके में देखे जाने की सूचना मिली।

पुलिस ने संजय चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने साथी के साथ मिलकर ज्वेलरी दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने चोरी के कुछ जेवरात अपने साथी होरी लाल पंकज को देने की बात भी बताई। इसके बाद पुलिस ने होरी लाल पंकज और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को भी पकड़ लिया।

पुलिस ने तीनों के कब्जे से चोरी की चांदी के जेवरात, सिक्के, कटोरी, चम्मच और गिलास सहित करीब 4.50 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल किया गया मेस्ट्रो दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी संजय चौहान पहले भी चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से ज्यादा मामलों में जेल जा चुका है, जबकि होरी लाल पंकज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज है।

Source link

Related posts

12 फरवरी को मजदूरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल,

CM विष्णु देव साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट : अहम आवाज़ न्यूज़ के हज स्पेशल पत्रिका का विमोचन किया

रायपुर पुलिस ने बरामद किये 20 लाख के 100 गुम मोबाइल फोन

Leave a Comment

error: Content is protected !!